वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय, गोरखपुर में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में आयोजित हिंदी पखवाड़ा-2026 के तहत शुक्रवार को मुख्यालय के तीनों रेलवे स्कूलों के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी वाक् एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
हिंदी वाक् प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा-12 की स्वाति कुमारी ने प्रथम, कक्षा-10 की सान्वी विश्वकर्मा ने द्वितीय तथा कक्षा-12 की अनामिका साहनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कनिष्ठ वर्ग में कक्षा-8 की वेदांशी कश्यप प्रथम, अभिनंदन द्वितीय और सौम्या मणि त्रिपाठी तृतीय रहीं।
चित्रकला प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा-12 की हर्षिता गिरि ने प्रथम, कक्षा-11 की अनुकृति पासवान ने द्वितीय तथा कक्षा-10 की अपराजिता सिंह ने तृतीय स्थान हासिल किया। कनिष्ठ वर्ग में अंजलि निषाद प्रथम, हरीम जावेद द्वितीय और सुहानी तृतीय रहीं।
कार्यक्रम का समन्वयन प्रधानाचार्य एस.एस. रावत एवं राजभाषा विभाग ने किया, जबकि संचालन वरिष्ठ अनुवादक श्रीमती अनामिका सिंह ने किया।
- 28 सितंबर को होगी राजभाषा समिति की बैठक
इसके अतिरिक्त 28 सितंबर को महाप्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे उदय बोरवणकर की अध्यक्षता में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति की बैठक महाप्रबंधक सभाकक्ष में शाम चार बजे होगी। बैठक में गोरखपुर स्थित केंद्र सरकार के कार्यालयों, उपक्रमों एवं निगमों के पदाधिकारी शामिल होंगे।

No comments:
Post a Comment