वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। अपना दल (एस) की नीतियों और सर्वसमावेशी विचारधारा से प्रभावित होकर राष्ट्रीय लोक दल (रालोद) के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शुक्रवार को अपना दल (एस) की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। महिपाल पटेल के जनसंपर्क कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में नवागत नेताओं का माला पहनाकर एवं पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में अपना दल (एस) के प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने कहा कि बहन अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में पार्टी समाज के हर वर्ग के अधिकार और विकास के लिए निरंतर संघर्ष कर रही है। रालोद के वरिष्ठ एवं जनाधार वाले नेताओं के पार्टी में शामिल होने से बस्ती और आसपास के क्षेत्रों में संगठन को मजबूती मिलेगी।
अपना दल (एस) में शामिल होने वालों में रालोद के क्षेत्रीय सचिव राम सजीवन दुबे, जिलाध्यक्ष सैनिक प्रकोष्ठ नरसिंह प्रसाद चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान शक्ति प्रताप चौधरी तथा मीडिया प्रभारी बस्ती विकास चौधरी प्रमुख रहे। इनके साथ सैकड़ों समर्थक कार्यकर्ताओं ने भी अपना दल (एस) की सदस्यता ग्रहण की।
इस दौरान विवेक चौधरी, विधायक अरुण चौधरी, राम कुमार पटेल, रामजीत पटेल, भानु प्रताप पटेल और अशोक कुमार यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रदेश उपाध्यक्ष राम सिंह पटेल ने नवागत कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए कहा कि संगठन में सभी को सम्मान दिया जाएगा और कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पार्टी के लक्ष्यों को आगे बढ़ाया जाएगा।
No comments:
Post a Comment