<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

अंडर-23 भारतीय रेलवे क्रिकेट टीम की कप्तानी करेंगे विराट जायसवाल


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे के उदीयमान क्रिकेटर विराट जायसवाल का चयन भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम में हुआ है। विराट जायसवाल राजकोट में 12 से 15 अक्टूबर और बोकारो में 19 से 22 अक्टूबर 2026 तक आयोजित होने वाली कर्नल सी.के. नायडू ट्रॉफी में भारतीय रेलवे टीम की कप्तानी करेंगे।

वहीं, पूर्वोत्तर रेलवे के ही क्रिकेटर विशाल पांडेय को भारतीय रेलवे पुरुष अंडर-23 क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया है। दोनों खिलाड़ियों का चयन पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेटरों के निरंतर शानदार प्रदर्शन और उनकी कड़ी मेहनत का परिणाम माना जा रहा है।

पूर्वोत्तर रेलवे के क्रिकेट खिलाड़ी नियमित अभ्यास और उन्नत प्रशिक्षण के जरिए लगातार बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। विराट जायसवाल और विशाल पांडेय की इस उपलब्धि से पूर्वोत्तर रेलवे के खेल जगत में खुशी का माहौल है।

इस उपलब्धि पर पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक एवं संरक्षक/नरसा उदय बोरवणकर, अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी/निर्माण एवं अध्यक्ष/नरसा अनुज मित्तल, महासचिव/नरसा अक्षय मिश्रा, क्रिकेट सचिव राहुल गुप्ता, सहायक क्रीड़ाधिकारी चंद्र विजय सिंह, क्रिकेट कोच रंजीत यादव सहित नरसा पदाधिकारियों ने दोनों खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल प्रदर्शन की कामना की है।

No comments:

Post a Comment

Pages