<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में मेगा श्रमदान, अधिकारियों-कर्मचारियों ने की सामूहिक सफाई


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। ‘स्वच्छता ही सेवा-2026’ अभियान के तहत पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय में गुरुवार को ‘एक दिन, एक घंटा, एक साथ’ थीम पर मेगा श्रमदान कार्यक्रम आयोजित किया गया। रेलवे क्रिकेट ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाकर किया।

इसके बाद अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, सफाई मित्रों और सिविल डिफेन्स के वालंटियर्स ने मिलकर मैदान की झाड़ियों, कूड़े-कचरे तथा अन्य अवांछित सामग्रियों की सफाई की और एकत्र कचरे का उचित निस्तारण कराया। कार्यक्रम में प्रमुख मुख्य यांत्रिक इंजीनियर रवीश कुमार, प्रमुख मुख्य चिकित्सा निदेशक डॉ. सुषमा भास्कर माटे, मुख्य यांत्रिक इंजीनियर/ई.एन.एच.एम. अम्बरीश प्रकाश पाण्डेय, मुख्य कारखाना प्रबन्धक/यांत्रिक कारखाना आनन्द ऋषि श्रीवास्तव समेत वरिष्ठ रेल अधिकारी, पर्यवेक्षक एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

एन.ई. सीनियर सेकेंडरी स्कूल परिसर में भी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों ने स्वच्छता अभियान में भाग लिया।

अपर महाप्रबन्धक ने कहा कि स्वच्छता केवल सफाई कर्मचारियों या किसी एक विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। अभियान के दौरान कचरे के उचित निस्तारण के साथ ‘रिड्यूस, रीयूज एवं रीसाइकल’ की अवधारणा और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता पर भी जोर दिया गया।

पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने आमजन से रेलवे परिसरों में कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने, प्लास्टिक के अनावश्यक उपयोग से बचने और स्वच्छता गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की अपील की। वाराणसी, लखनऊ एवं इज्जतनगर मंडलों में भी अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages