<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Thursday, October 1, 2026

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की प्रदेश महामंत्री बनीं ज्योति सोनी, NPWA ने दी बधाई


गोरखपुर/लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश पिछड़ा वर्ग मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश कार्यकारिणी में श्रीमती ज्योति सोनी को प्रदेश महामंत्री का दायित्व सौंपे जाने पर नेशनल फिजियोथेरेपी वेलफेयर एसोसिएशन (NPWA) में हर्ष व्यक्त किया गया। एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अरुण कुमार वर्मा सहित केंद्रीय एवं प्रांतीय कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने ज्योति सोनी को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
डॉ. अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि प्रदेश महामंत्री के महत्वपूर्ण दायित्व के लिए ज्योति सोनी का मनोनयन संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, सक्रियता और कार्यों का सम्मान है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी के साथ वह पिछड़ा वर्ग मोर्चा के संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
NPWA पदाधिकारियों ने भाजपा नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन में नई जिम्मेदारी मिलने से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ा है। इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय एवं प्रदेश पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों तथा फिजियोथेरेपी समुदाय से जुड़े लोगों ने ज्योति सोनी के सफल कार्यकाल की कामना की।

No comments:

Post a Comment

Pages