<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

त्योहारों में सौहार्द बनाए रखने की अपील, पुलिस-प्रशासन ने पीस कमेटी के साथ की बैठक


गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को पुलिस लाइन गोरखपुर में जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग मौजूद रहे।

अधिकारियों ने लोगों से आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहार मनाने की अपील की। इस दौरान शासन की ओर से जारी गाइडलाइन एवं निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए सभी से उनका पालन करने को कहा गया।

अधिकारियों ने अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध सूचना की पुष्टि के बाद ही विश्वास करने की अपील की। साथ ही त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया गया। बैठक में एसपी सिटी, एसपी नार्थ, एसपी साउथ, एसपी ट्रैफिक, एसपी क्राइम, सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी कैंट सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages