वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
नोडल अधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया एवं सीएमएस से चिकित्सालय में चिकित्सकों, पैरामेडिकल स्टाफ तथा स्वास्थ्य कर्मियों की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सेवाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने भर्ती मरीजों से उनका कुशल-क्षेम पूछते हुए चिकित्सकों एवं स्टाफ के व्यवहार तथा उपचार संबंधी सेवाओं का फीडबैक भी लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मरीजों के वार्ड, साफ-सफाई व्यवस्था, डॉक्टर कक्ष, दवा सेंटर, इमरजेंसी सेवा तथा ऑक्सीजन सप्लाई की स्थिति देखी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मरीजों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। मरीजों के साथ अच्छा व्यवहार करने तथा दूर-दराज से आने वाले लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न होने देने पर विशेष जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान डॉ. श्रेया सिंह अनुपस्थित पाई गईं। कारण पूछे जाने पर सीएमएस ने बताया कि उनकी अनुपस्थिति की सूचना कार्यालय को नहीं दी गई थी। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई व्यवस्था पर नोडल अधिकारी ने असंतोष व्यक्त किया और क्वालिटी मैनेजर फैजान को व्यवस्था में सुधार के निर्देश दिए।
इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. रामानुज कनौजिया सहित चिकित्सक, चिकित्सालय कर्मचारी एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment