<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

डीएम अनुज मलिक का बड़ा कदम, तामेश्वरनाथ धाम कॉरिडोर को मिलेगी नई पहचान


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीर नगर। बाबा तामेश्वरनाथ धाम को पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने की दिशा में जिलाधिकारी अनुज मलिक ने पहल तेज कर दी है। कॉरिडोर के रूप में धाम के विकास की योजना को लेकर डीएम ने मंगलवार को मंदिर परिसर, पोखरे एवं आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधिकारियों से अब तक की प्रगति की जानकारी ली।

धाम पहुंचकर जिलाधिकारी ने भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। इसके बाद उन्होंने कॉरिडोर के ले-आउट, नक्शे, भूमि अधिग्रहण, भू-स्वामियों एवं काश्तकारों की सहमति, आवश्यक भूमि तथा गाटों से संबंधित जानकारी अधिकारियों से प्राप्त की।

परिसर में स्थानीय ग्राम प्रधान, काश्तकारों एवं प्रभावित लोगों के साथ बैठक में डीएम ने कहा कि पर्यटन विकास का लाभ स्थानीय लोगों को मिलना चाहिए। कॉरिडोर परियोजना में स्थानीय काश्तकारों एवं प्रभावितों के हितों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास योजना में गोसाईं जी अथवा स्थानीय लोगों को किसी प्रकार का नुकसान या अहित नहीं होने दिया जाएगा।

डीएम ने मंदिर के पहुंच मार्ग पर निर्माणाधीन नाली का कार्य शीघ्र पूरा कराने और सड़क की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माणाधीन शौचालय का कार्य पूरा कराकर ग्राम पंचायत को हस्तांतरित करने को कहा।

निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी सत्य प्रकाश सहित राजस्व, पर्यटन, लोक निर्माण विभाग के अधिकारी, ग्राम प्रधान, पुजारी, काश्तकार एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages