<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

अवैध पार्किंग पर यातायात पुलिस का शिकंजा, 10 वाहनों पर लगा व्हील क्लैंप


गोरखपुर। शहर की यातायात व्यवस्था को जाम मुक्त और सुगम बनाने के लिए मंगलवार को यातायात पुलिस ने मोहद्दीपुर चौराहे से ओरियन मॉल मार्ग तक विशेष अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यातायात के नेतृत्व में चले अभियान के दौरान सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया।

मोहद्दीपुर चौराहे पर ठेला, खोमचा लगाने और दुकानों का सामान सड़क तक फैलाकर यातायात बाधित करने वालों को सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस टीम ने सड़क किनारे किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाते हुए मार्ग को खाली कराया।

अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्र में खड़े 10 वाहनों पर व्हील क्लैंप लगाकर लॉक किया गया। संबंधित वाहन स्वामियों के खिलाफ नियमानुसार चालान की कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधीक्षक यातायात ने वाहन चालकों से अपील की कि नो-पार्किंग क्षेत्र में वाहन खड़ा करने से बचें और निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही प्रयोग करें। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन करने से जाम की समस्या कम होने के साथ राहगीरों और स्थानीय लोगों को भी सुगम आवागमन मिल सकेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages