<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

स्वच्छ रेलवे, स्वस्थ वातावरण का संदेश लेकर चला स्वच्छता अभियान

गोरखपुर। पूर्वोत्तर रेलवे में 1 से 15 अक्टूबर तक चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान के तहत मंगलवार को मुख्यालय गोरखपुर सहित तीनों मंडलों के प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों और विभिन्न प्रतिष्ठानों में स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

गोरखपुर मुख्यालय में यांत्रिक विभाग के ईएनएचएम अनुभाग की ओर से परिचालन, चिकित्सा, संरक्षा और वाणिज्य विभाग के कार्यालयों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से सफाई करते हुए कार्यस्थल को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने तथा कचरे का उचित निस्तारण करने का संकल्प लिया।
लखनऊ मंडल के गोरखपुर जंक्शन, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, लखनऊ जंक्शन, सीतापुर और मैलानी सहित विभिन्न स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कोचिंग डिपो व लोको शेड में भी स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण संबंधी गतिविधियां आयोजित की गईं। रेलवे ट्रैक के किनारे कूड़े-कचरे और झाड़ियों की सफाई की गई।
वाराणसी मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर स्वास्थ्य निरीक्षकों, रेल कर्मचारियों एवं संविदा कर्मियों ने जागरूकता रैली निकाली। पोस्टर-बैनर, स्वच्छता नारों और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से यात्रियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। वहीं इज्जतनगर मंडल में ट्रैक किनारे झाड़ियों और कचरे की सफाई के साथ कचरे का पृथक्करण कर वैज्ञानिक निस्तारण की व्यवस्था की गई।
पूर्वोत्तर रेलवे ने स्वच्छता पखवाड़े के माध्यम से रेल यात्रियों और कर्मचारियों को संदेश दिया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि सभी की नैतिक जिम्मेदारी है।

No comments:

Post a Comment

Pages