<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

सेवा ज्योति यात्रा से 12 जिलों में गूंजेगा विकसित भारत का संकल्प


गोरखपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष की सेवा-यात्रा के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर क्षेत्र के सभी 12 संगठनात्मक जिलों में ‘सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा’ आयोजित की जाएगी। भाजपा ने कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली हैं। यात्रा के माध्यम से सेवा, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प को जनभागीदारी से जोड़ने का संदेश दिया जाएगा।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय रानीडीहा में बैठक हुई। इसमें जिलेवार कार्यक्रम की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों पर चर्चा कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 9:15 बजे सांस्कृतिक एवं देशभक्ति कार्यक्रमों से होगी। 10 बजे अतिथियों का मंच पर आगमन और स्वागत होगा। इसके बाद भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का वर्चुअल संबोधन होगा। सुबह 10:55 बजे ‘विकसित भारत-2047’ के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया जाएगा। इसके बाद 11 बजे स्थानीय अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्ज्वलित की जाएगी और राष्ट्रगान के बाद 11:10 बजे सेवा ज्योति यात्राओं को रवाना किया जाएगा।

गोरखपुर महानगर व जिले में प्रदेश उपाध्यक्ष नीरज सिंह, आजमगढ़ व लालगंज में डॉ. धर्मेंद्र सिंह, देवरिया में देवेंद्र यादव, संतकबीरनगर में जय प्रकाश शाहू, सिद्धार्थनगर में प्रवीण गुप्ता, महराजगंज में नरेंद्र मणि त्रिपाठी, मऊ में सहजानंद राय, कुशीनगर में कामेश्वर सिंह, बस्ती में राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी तथा बलिया में प्रेमचंद मिश्रा प्रमुख अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार, सेवा ज्योति यात्रा के जरिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सार्वजनिक सेवा की दीर्घ यात्रा और सेवा-भाव को विकसित भारत के संकल्प से जोड़ते हुए कार्यकर्ता विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क करेंगे। बैठक में क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages