<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

सेवा ज्योति यात्रा को लेकर भाजपा की तैयारियां तेज, 7 अक्टूबर को शास्त्री चौक पर जुटेंगे कार्यकर्ता


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी की ओर से आयोजित होने वाली ‘सेवा ज्योति यात्रा’ को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्र ने बताया कि 7 अक्टूबर को सुबह नौ बजे शास्त्री चौक पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का विशाल सामूहिक एकत्रीकरण होगा।
कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी मुख्य अतिथि तथा क्षेत्रीय महामंत्री एवं बस्ती जिला प्रभारी डॉ. सत्येंद्र सिन्हा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह ने बताया कि सुबह 10 बजे प्रधानमंत्री एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के उद्बोधन के बाद प्रधानमंत्री द्वारा ‘सेवा ज्योति’ प्रज्वलित की जाएगी। इसके बाद स्थानीय स्तर पर मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा सेवा ज्योति प्रज्वलित की जाएगी।
सेवा ज्योति प्रज्वलित होने के बाद शास्त्री चौक से जिले के विभिन्न निर्धारित मार्गों एवं क्षेत्रों में पदयात्राएं निकाली जाएंगी।

No comments:

Post a Comment

Pages