प्रदर्शन में गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सपा प्रत्याशी डॉ. संजयन त्रिपाठी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर प्रदर्शन किया, जिससे करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। इस दौरान चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर भी विरोध जताया गया।
बाद में अखिलेश यादव समेत हिरासत में लिए गए नेताओं की रिहाई की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त कर दिया। सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात रहा।


No comments:
Post a Comment