वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता
बस्ती। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नवनियुक्त प्रदेश मंत्री डॉ. रोली सिंह के प्रथम बस्ती आगमन पर जिले में पार्टी कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और समर्थकों ने जगह-जगह भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने फुटहिया में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ प्रदेश मंत्री का गर्मजोशी से अभिनंदन किया।
बस्ती सीमा घघौवा पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण, गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा और आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने रोली सिंह का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उनका काफिला पराग ढाबा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महाराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर शिव मंदिर, गोटवा, रिठिया फुटहिया, मूड़घाट, बड़ेवन, साईं मंदिर कटरा, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज और दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर उनका अभिनंदन किया।
संत गाडगे जी की प्रतिमा के पास हिंदू युवा वाहिनी के निर्वतमान महामंत्री विनय सिंह, कन्हैया लाल, रोलू सिंह, धर्मेंद्र कुमार और प्रमोद पांडेय सहित अन्य लोगों ने स्वागत किया। काली मंदिर पर भाजपा नेता मनमोहन काजू, प्रफुल्ल श्रीवास्तव, परमेश्वर शुक्ल पप्पू और अभिनव उपाध्याय ने प्रदेश मंत्री का अभिनंदन किया। इस दौरान डॉ. रोली सिंह ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
सुभाष चौक पर बनकटी नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरविन्द पाल, सत्येंद्र श्रीवास्तव, अश्वनी श्रीवास्तव आदि ने स्वागत किया। इसके बाद काफिला होटल बालाजी प्रकाश के सभागार पहुंचा, जहां भव्य ‘आभार एवं अभिनंदन कार्यक्रम’ आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और आतिशबाजी के साथ प्रदेश मंत्री का स्वागत किया। पूरे कार्यक्रम को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।


No comments:
Post a Comment