भोपाल। विश्व संवाद केंद्र मध्यप्रदेश की ओर से 7 अक्टूबर को शाम 6ः00 बजे प्रख्यात संपादक मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी के जयंती प्रसंग पर श्राष्ट्रहित और पत्रकारिताश् विषय पर व्याख्यान का आयोजन है। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता सामाजिक कार्यकर्ता एवं अर्चना प्रकाशन के उपाध्यक्ष श्री माधव सिंह दांगी है। कार्यक्रम की अध्यक्षता वीएसके न्यास के अध्यक्ष श्री लाजपत आहूजा करेंगे।
इस अवसर पर विश्व संवाद केन्द्र के विशेषांक श्मध्यभारत में संघ विकास की यात्राश् का विमोचन किया जाएगा। विशेषांक का संपादन लेखक डॉ. लोकेन्द्र सिंह ने किया है। उल्लेखनीय है कि यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष है। कार्यक्रम का आयोजन विश्व संवाद केंद्र के श्मामाजी माणिकचंद्र वाजपेयी सभागारश् में आयोजित है।

No comments:
Post a Comment