<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

रामप्रताप राम ने एमएलसी चुनाव के लिए दाखिल किया दूसरे सेट का नामांकन


गोरखपुर। गोरखपुर-फैजाबाद खंड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से विधान परिषद सदस्य पद के लिए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ प्रबुद्ध गुट के अधिकृत प्रत्याशी रामप्रताप राम ने मंगलवार को मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचकर दूसरे दिन नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि नामांकन पत्र दो सेट में दाखिल किया गया है।

नामांकन के बाद रामप्रताप राम ने कहा कि आगामी चुनाव सत्ता के साथ खड़े प्रतिनिधि और कार्यरत संघर्षशील शिक्षक प्रतिनिधि के बीच है। उन्होंने कहा कि 23 अक्टूबर को होने वाला एमएलसी चुनाव शिक्षकों के मुद्दों और उनके प्रतिनिधित्व की दिशा तय करेगा।

उन्होंने कहा कि उनकी प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन की बहाली, धारा 21 के तहत सेवा सुरक्षा की बहाली तथा वित्तविहीन शिक्षकों को सम्मानजनक वेतन दिलाना शामिल है। उन्होंने कहा कि शिक्षक हितों से जुड़े इन मुद्दों को लेकर वह लगातार संघर्ष करते रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages