सम्मेलन के मुख्य अतिथि मुख्य मंडल प्रभारी डॉ. मदनराम ने कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर संगठन को मजबूत करने और एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से किसी के बहकावे में न आने तथा संगठन के प्रति मजबूती से कार्य करने की अपील की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं पिछड़ा वर्ग भाईचारा मुख्य मंडल संयोजक भीम राजभर ने की। उन्होंने कहा कि बसपा शासनकाल में ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’ के सिद्धांत के साथ कार्य किए गए। उन्होंने ओबीसी समाज समेत सर्वसमाज के लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया।
बसपा जिलाध्यक्ष जय हिन्द गौतम ने कहा कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभानी होगी। उन्होंने आगामी चुनाव को लेकर बूथ स्तर पर तैयारियां तेज करने और अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने की बात कही।
सम्मेलन को मुख्य मंडल प्रभारी इन्दल राम, धर्मदेव प्रियदर्शी, रामसूरत चौधरी, पूर्व एमएलसी लालचंद निषाद, मंडल जोन प्रभारी के.के. गौतम और कल्पनाथ बाबू सहित अन्य वक्ताओं ने संबोधित किया। संचालन के.के. गौतम ने किया। इस मौके पर शिव गणेश, राजेंद्र प्रसाद, जब्बार अली, सुभाष गौतम, रामचेत निराला, केपी राठौर, आशुतोष सिंह, अजय कुमार पाण्डेय, केसी मौर्य, अलीम अहमद, अनूप कुमार एडवोकेट, दीपक कुमार, राना अंबेडकर, महेंद्र कुमार गौतम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment