<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के लिए प्रशिक्षण शुरू, कार्मिकों को दी गई कार्यप्रणाली की जानकारी


बस्ती। भारत की जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को व्यवस्थित एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को विकास भवन सभागार में प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू हुआ। तीन बैचों में होने वाले प्रशिक्षण में जनगणना कार्य से जुड़े अधिकारियों एवं कार्मिकों को मास्टर ट्रेनर गोपाल मिश्र, दीपक गुप्ता, हेमन्त चौधरी एवं अखिल कुमार गुप्ता ने प्रशिक्षण दिया। इस दौरान जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी कृतिका ज्योत्स्ना ने प्रशिक्षणार्थियों को प्रतीकात्मक रूप से जनगणना किट प्रदान की।
जिलाधिकारी ने कहा कि जनगणना का कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी अधिकारी और कार्मिक प्रशिक्षण को गंभीरता से प्राप्त करें। प्रशिक्षण के दौरान अपनी शंकाओं और जिज्ञासाओं का समाधान मास्टर ट्रेनरों से प्राप्त कर लें, ताकि फील्ड में किसी प्रकार की परेशानी न हो। मुख्य विकास अधिकारी एवं अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी सार्थक अग्रवाल ने भी कार्मिकों से पूरी निष्ठा और ध्यान से प्रशिक्षण प्राप्त करने का आह्वान किया।
अपर जिलाधिकारी एवं जनगणना अधिकारी ज्ञान चन्द्र गुप्ता ने बताया कि मास्टर ट्रेनरों द्वारा जनगणना की कार्यप्रणाली, सूचनाओं के सही संकलन, अभिलेखों, डिजिटल माध्यम से आंकड़े दर्ज करने और निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुपालन की जानकारी दी जा रही है।
जनगणना-2027 के द्वितीय चरण में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना होगी। इससे पहले 16 से 30 नवंबर तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। 4 जनवरी की रात बेघर लोगों की गणना तथा 5 से 9 जनवरी तक पुनरीक्षण चरण चलेगा। प्रशिक्षण का पहला बैच 6 से 8 अक्टूबर, दूसरा 9, 10 व 12 अक्टूबर तथा तीसरा 13 से 15 अक्टूबर तक चलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages