बस्ती। मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत बेरोजगार महिलाओं और पुरुषों को रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से 10 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलवार को शहर के नेक्टर मैरिज हाल, बेलवा डाड़ी, गांधीनगर में हुआ। प्रशिक्षण 14 अक्टूबर तक चलेगा।
उद्यम प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र की ओर से आयोजित प्रशिक्षण में दर्जी कारीगरी के 10 बैच, हलवाई के दो बैच तथा कुम्हार ट्रेड के एक बैच में महिलाओं और पुरुषों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला उपायुक्त उद्योग राजेश रोमन ने फीता काटकर किया। उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण का लाभ उठाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के आयोजक मंडलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केंद्र के प्राचार्य आनंद शुक्ला एवं हरिश्चंद्र शुक्ला रहे। संचालन वरिष्ठ प्रशिक्षक महावीर सिंह ने किया। इस दौरान दीपक यादव, शक्ति देव सिंह, राम प्रकाश गुप्ता, कंप्यूटर ऑपरेटर हेमंत त्रिपाठी, समाजसेवी समूह सखी माया देवी, विंध्यवासिनी, वरिष्ठ पत्रकार रामविलास कसौधन सहित प्रशिक्षक और बड़ी संख्या में प्रशिक्षणार्थी मौजूद रहे।
प्रशिक्षण के माध्यम से प्रतिभागियों को संबंधित ट्रेड में हुनरमंद बनाने के साथ उन्हें स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment