<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

प्रताड़ना से परेशान महिला ने फांसी लगाकर दी जान, आरोपी गिरफ्तार


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पैकोलिया थाना क्षेत्र के मुईली गांव में कथित प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले में पुलिस ने आरोपी हनुमान शरण पुत्र रामतेज उर्फ तेजन निवासी मुईली को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सोनहा थाना क्षेत्र के बनरही निवासी राजेंद्र पुत्र गांधी ने तहरीर देकर बताया कि उनकी बहन सुन्दरी देवी पत्नी आज्ञा राम मुईली गांव की निवासी थी। आरोप है कि 3 अक्टूबर को दोपहर करीब एक बजे गांव के ही हनुमान शरण ने सुन्दरी देवी के साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपी ने कथित रूप से धमकी दी कि उसने महिला के साथ जो कुछ किया है, उसके बारे में वह सभी को बता देगा, जिससे वह समाज में मुंह दिखाने लायक नहीं बचेगी और उसे फांसी लगाकर मरना पड़ेगा।

तहरीर के मुताबिक, घटना के समय महिला के देवर और भांजे ने मारपीट होते हुए देखा था। आरोप है कि हनुमान शरण की प्रताड़ना से परेशान होकर सुन्दरी देवी ने 5 अक्टूबर को फांसी लगा ली, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पैकोलिया पुलिस ने मामले में बीएनएस की धारा 108, 115(2), 351(3) तथा पूर्व में लागू धाराओं 306, 323 और 506 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपी हनुमान शरण को गिरफ्तार किया है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सूर्यभान सिंह द्वारा की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages