<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

एनएचएम संविदा कर्मियों ने भरी हुंकार, मांगें नहीं मानीं तो लखनऊ में करेंगे प्रदर्शन

- 1100 स्वास्थ्यकर्मी कार्य बहिष्कार में शामिल, दूसरे दिन भी जारी रहा धरना


बस्ती। नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन और सेवा सुरक्षा सहित विभिन्न मांगों को लेकर राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (एनएचएम) के संविदा स्वास्थ्यकर्मियों का धरना और कार्य बहिष्कार शुक्रवार को दूसरे दिन भी मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय पर जारी रहा। प्रदेश महामंत्री डॉ. आदित्य भारती, मंडल अध्यक्ष डॉ. वीके वर्मा और जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार के नेतृत्व में आयोजित आंदोलन में जनपद के करीब 1100 संविदा स्वास्थ्यकर्मी शामिल हुए।

संघ पदाधिकारियों ने कहा कि एनएचएम संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं, लेकिन उनकी मांगों की अनदेखी की जा रही है। कार्य बहिष्कार 10 अक्टूबर तक जारी रहेगा। इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं होने पर 12 अक्टूबर को लखनऊ में प्रदर्शन किया जाएगा।

संघ की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान कार्य-समान वेतन, सेवा सुरक्षा, स्थानांतरण नीति बहाल करने, मृतक कर्मचारियों के पात्र परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति देने तथा नियमित भर्तियों में एनएचएम संविदा कर्मियों के लिए कम से कम 25 प्रतिशत सीटों का कोटा निर्धारित करना शामिल है। धरने में बड़ी संख्या में संविदा स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages