<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

हर्रैया में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ, खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम


हर्रैया। बीआर इंटर कॉलेज हर्रैया के तत्वावधान में शुक्रवार को नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया में दो दिवसीय क्षेत्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। आयोजक विद्यालय के अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता और आयोजन स्थल के प्रबंधक सौरभ सिंह ने संयुक्त रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। पहले दिन विभिन्न विद्यालयों से आए खिलाड़ियों ने गोला फेंक और दौड़ स्पर्धाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विभिन्न स्पर्धाओं में स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया।

गोला फेंक के अंडर-17 बालक वर्ग में शांति देवी इंटर कॉलेज बढ़नी के शुभम चौधरी प्रथम, परशुरामपुर के शुभम द्वितीय और विक्रमजोत के अंकित तृतीय स्थान पर रहे। अंडर-14 वर्ग में गौर के सलमान ने प्रथम, छावनी के जूरे जमन ने द्वितीय और बिहरा के राज यादव ने तृतीय स्थान हासिल किया।

200 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में हाजी मोहम्मद अमीन इंटर कॉलेज हर्रैया के किशन पांडेय प्रथम, नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया के राज द्वितीय और गौर के अखिलेश प्रजापति तृतीय रहे। 400 मीटर दौड़ के अंडर-14 बालक वर्ग में छावनी के शिवा प्रथम, बिहरा बाजार के प्रिंस द्वितीय और परशुरामपुर के अंगद तृतीय स्थान पर रहे। वहीं, अंडर-17 वर्ग में प्रभावती इंटर कॉलेज के सिद्धार्थ पांडेय ने प्रथम, रामप्यारी इंटर कॉलेज के सूरज ने द्वितीय और बिहरा इंटर कॉलेज के मोहित ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी और पद्मपाणि पाठक ने संयुक्त रूप से किया। आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य आलोक कन्नौजिया ने अतिथियों, शारीरिक शिक्षा शिक्षकों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आयोजन में सहयोग देने वालों के प्रति आभार जताया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में निर्णायक मंडल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान प्रभाकर ओझा, विवेक कुमार श्रीवास्तव, मनोज कुमार राय सहित निर्णायक मंडल के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य विनोद प्रकाश वर्मा, बृजेश पासवान, नंदलाल गुप्ता, सूर्य प्रकाश सिंह, यशवंत सिंह सहित अनेक खेल प्रेमी और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages