<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

डायट की प्रतियोगिता में 80 शिक्षकों ने दिखाए नवाचार, पांच का राज्य स्तर पर चयन


बस्ती। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में शुक्रवार को कला, क्राफ्ट एवं पपेट्री के माध्यम से शिक्षण संबंधी प्रतियोगिता-2026 का आयोजन किया गया। इसमें जिले के 80 शिक्षकों ने प्रतिभाग कर अपने शैक्षिक नवाचारों और रचनात्मक शिक्षण विधियों का प्रदर्शन किया। विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच शिक्षकों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया।

डायट प्राचार्य संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि शिक्षण को पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय गतिविधियों और रचनात्मक अभिव्यक्ति से जोड़ना जरूरी है। कला और क्राफ्ट जैसी विधियों से कठिन विषयों को सरल बनाने के साथ बच्चों की सीखने में रुचि भी बढ़ती है।

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में सुनीता चौधरी और गणित में प्रवेश कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर सामान्य अध्ययन में राम लखन, विज्ञान में सुनील कुमार पाण्डेय और गणित में राजीव कुमार प्रथम रहे। ये पांचों शिक्षक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रतियोगिता के नोडल प्रवक्ता डॉ. गोविंद प्रसाद ने कहा कि कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से बच्चों को करके सीखने का अवसर मिलता है और कक्षा में उनकी सहभागिता बढ़ती है। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी, नीलम गुप्ता, पूर्णिमा श्रीवास्तव, प्रमोद यादव और विनय वर्मा शामिल रहे।

इस अवसर पर सरिता चौधरी, अलीउद्दीन खान, वर्षा पटेल, वंदना चौधरी, कल्याण पाण्डेय, डॉ. ऋचा शुक्ला, शशि दर्शन त्रिपाठी और नवनीत वर्मा सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages