<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 9, 2026

जिले में 537 चयनित होमगार्ड अभ्यर्थियों का 12 अक्टूबर से होगा मेडिकल


बस्ती। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के माध्यम से होमगार्ड्स एनरोलमेंट-2025 के तहत जनपद बस्ती में 537 पुरुष एवं महिला अभ्यर्थियों की चयनित सूची प्राप्त हुई है। चयनित अभ्यर्थियों का चिकित्सा परीक्षण एवं चरित्र सत्यापन 12 अक्टूबर 2026 से पुलिस लाइन बस्ती में कराया जाएगा।

जिला कमांडेंट होमगार्ड्स कृष्ण कुमार ने बताया कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बस्ती के स्तर से गठित चिकित्सीय बोर्ड चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल परीक्षण करेगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र जारी किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि जिन चयनित अभ्यर्थियों को बुलावा पत्र मिलने में देरी हो, वे ग्राम छबिलहाखोर स्थित जिला होमगार्ड्स कार्यालय, सदर बस्ती से संपर्क कर अपना बुलावा पत्र प्राप्त कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages