<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के निधन पर प्रेस क्लब में शोकसभा


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। पूर्व सहायक सूचना निदेशक डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के निधन पर प्रेस क्लब सभागार में शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। जिले के पत्रकारों, साहित्यकारों और गणमान्य लोगों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पत्रकारिता और सूचना विभाग के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

शोकसभा में वक्ताओं ने डॉ. दशरथ प्रसाद यादव के व्यक्तित्व और कार्यों को याद करते हुए कहा कि उनका निधन समाज के लिए दुखद है। उनके योगदान को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की।

शोकसभा में प्रेस क्लब अध्यक्ष विनोद कुमार उपाध्याय, महामंत्री महेंद्र तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार जयंत मिश्रा, पुनीत ओझा, सत्यव्रत द्विवेदी, लवकुश यादव, राकेश चंद्र बिन्नू, सर्वेश कुमार श्रीवास्तव, राघवेंद्र प्रताप सिंह, अनिल श्रीवास्तव, राधाकृष्ण द्विवेदी, हरीश दरवेश, लवकुश सिंह, राघवेंद्र सिंह, रफीक अहमद, मोहम्मद कलीम बबलू, राकेश तिवारी, राजेंद्र कुमार उपाध्याय, सुरेश कुमार सिंह गौतम, प्रमोद कुमार और आदित्य दुबे सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages