<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

ऑनलाइन एसीआर से वंचित कर्मचारियों की पदोन्नति पर संकट, पोर्टल खोलने की मांग

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता


गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की जनपद शाखा गोरखपुर ने वर्ष 2024-25 की ऑनलाइन वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट (एसीआर) भरने से वंचित कर्मचारियों की समस्या को लेकर आवाज उठाई है। सोमवार को परिषद के अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा और प्रभावित कर्मचारियों की एसीआर भरने के लिए ऑनलाइन पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की।

प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि शासन ने वर्ष 2024-25 की एसीआर ऑनलाइन दर्ज करना अनिवार्य किया था। प्रक्रिया नई होने और तकनीकी दिक्कतों के कारण गोरखपुर क्षेत्र के विभिन्न खंडों में कार्यरत कई कर्मचारी अपनी एसीआर नहीं भर सके। इसके बावजूद पोर्टल पर उनकी रिपोर्ट बिना भरे ही ‘Accepted’ या ‘Reviewed’ प्रदर्शित हो रही है। इससे कर्मचारियों के सेवा संबंधी मामलों में परेशानी उत्पन्न होने की आशंका है।

परिषद अध्यक्ष रूपेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि एसीआर दर्ज नहीं होने से पात्र और वरिष्ठ कर्मचारियों की पदोन्नति प्रभावित हो सकती है। इससे कर्मचारियों में निराशा और असंतोष है। उन्होंने मांग की कि संबंधित खंडों में ऐसे कर्मचारियों को चिह्नित कर शासन स्तर पर वार्ता की जाए और पोर्टल दोबारा खुलवाया जाए, ताकि सभी वंचित कर्मचारी अपनी रिपोर्ट पूरी कर सकें।

मुख्य अभियंता ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए शीघ्र समाधान के लिए सभी अधिशासी अभियंताओं को पत्र लिखने का आश्वासन दिया।

प्रतिनिधिमंडल में अशोक पांडे, अनूप कुमार, सौरभ श्रीवास्तव, सुभाष पांडे, रामधनी पासवान, अशोक मौर्य सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages