<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

12 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचने की अपील, मांगें पूरी होने तक जारी रहेगा धरना


बस्ती।
नियमितीकरण और समान कार्य-समान वेतन की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले 8 अक्टूबर से लखनऊ के ईको गार्डन में संविदा कर्मचारियों का अनिश्चितकालीन धरना जारी है। आंदोलन को मजबूती देने के लिए कर्मचारी नेताओं ने 12 अक्टूबर को प्रदेशभर के कर्मचारियों से लखनऊ पहुंचने की अपील की है।

प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर टीबी कर्मचारियों ने निक्षय पोर्टल पर कामकाज बंद कर दिया है, जिससे ऑनलाइन सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। कर्मचारियों ने चेतावनी दी है कि मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं हुआ तो आंदोलन और व्यापक किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर आपातकालीन सेवाएं भी बंद की जा सकती हैं। इससे मरीजों को होने वाली संभावित परेशानी को देखते हुए सरकार से तत्काल वार्ता कर समाधान निकालने की मांग की गई है।

टीबी सेवा जिलाध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव ने कहा कि संविदा कर्मचारी वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में जिम्मेदारी निभा रहे हैं, लेकिन नियमितीकरण और समान वेतन पर अब तक ठोस निर्णय नहीं हुआ। यह लड़ाई कर्मचारियों के सम्मान, अधिकार और भविष्य से जुड़ी है।

संयुक्त राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ के मंडल संयोजक संजय कुमार पांडेय ने सरकार से मांगों पर गंभीरता से विचार करने की अपील करते हुए बस्ती समेत प्रदेश के कर्मचारियों से 12 अक्टूबर को ईको गार्डन पहुंचने का आह्वान किया।

संघर्ष समिति के जिला संयोजक भूखण्ड प्रताप ने कहा कि कर्मचारी अब केवल आश्वासनों से संतुष्ट नहीं होंगे। मांगों पर ठोस निर्णय होने तक धरना जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages