<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

पटेल छात्रावास में बनेगी डिजिटल लाइब्रेरी, 31 अक्टूबर को मनेगी सरदार पटेल जयंती


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। सरदार पटेल स्मारक संस्थान, बस्ती की साधारण सभा एवं प्रबंध समिति की बैठक छत्रपति साहूजी महाराज सभागार में हुई। अध्यक्षता संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने की, जबकि संचालन महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने किया।

अध्यक्ष डॉ. आरपी वर्मा ने कहा कि सदस्यों के सहयोग से पटेल छात्रावास को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित करने का प्रयास लगातार जारी है। महामंत्री डॉ. सुरेन्द्र प्रसाद ने वार्षिक आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने सहमति जताई। उन्होंने बताया कि छात्रावास परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी का निर्माण प्रगति पर है।

पूर्व विधायक दयाराम चौधरी ने छात्रावास में लगातार बढ़ाई जा रही सुविधाओं की सराहना करते हुए पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रयासों की प्रशंसा की।

बैठक में 31 अक्टूबर 2026 को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर आयोजित होने वाले समारोह की तैयारियों पर भी चर्चा हुई। आयोजन की जिम्मेदारी के लिए इंजीनियर विक्रम चौधरी की अध्यक्षता में आयोजन समिति का गठन किया गया।

बैठक के अंत में पूर्व विधायक रामललित चौधरी सहित संतसरन चौधरी और रामभरत चौधरी के निधन पर शोक व्यक्त कर श्रद्धांजलि दी गई।

इस अवसर पर अमित चौधरी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, राजेश निराला, इंजीनियर विक्रम चौधरी, रामशिरोमणि चौधरी, इंजीनियर श्यामलाल चौधरी, कमलेश कुमार चौधरी, रामकृपाल चौधरी, राधेश्याम चौधरी, रामजी चौधरी, झिनकान चौधरी, इंजीनियर राजेन्द्र चौधरी और अवनि कुमार चौधरी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages