<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की ताकत दिखाने की तैयारी, योगी की जनसभा कल

विनोद राय ने दिग्विजयनाथ पार्क पहुंचकर परखी तैयारियां, शिक्षकों और विद्यालय प्रबंधकों से अधिकाधिक संख्या में जुटने की अपील


गोरखपुर। शिक्षक विधान परिषद चुनाव को लेकर भाजपा ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सोमवार, 12 अक्टूबर को सुबह 10 बजे दिग्विजयनाथ पार्क, सर्किट हाउस के निकट प्रस्तावित जनसभा के लिए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं। रविवार को भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसभा को शिक्षक समाज से संवाद और शिक्षक एमएलसी चुनाव के लिहाज से महत्वपूर्ण बताते हुए विनोद राय ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के साथ नई पीढ़ी का भविष्य गढ़ने में निर्णायक भूमिका निभाते हैं। भाजपा शिक्षक समाज के सम्मान, हितों और अपेक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध है। उन्होंने दावा किया कि शिक्षक समुदाय का पार्टी की नीतियों के प्रति समर्थन रहा है और इस बार भी भाजपा प्रत्याशी ध्रुव कुमार त्रिपाठी को भारी बहुमत से जिताकर विधान परिषद भेजने के लिए शिक्षक समाज ने संकल्प लिया है।

शिक्षक समाज की भागीदारी पर जोर

विनोद राय ने कहा कि जनसभा को सफल बनाने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता समन्वय के साथ जुटे हुए हैं। उन्होंने शिक्षक-शिक्षिकाओं, विद्यालयों के प्राचार्यों, प्रबंधकों और पार्टी कार्यकर्ताओं से अधिकाधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह जनसभा शिक्षक समाज की अपेक्षाओं और मुद्दों पर संवाद का अवसर है। पार्टी कार्यकर्ता पूरी जिम्मेदारी के साथ जुटकर कार्यक्रम को व्यवस्थित बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।

मंच से लेकर आवागमन तक व्यवस्थाओं का निरीक्षण

रविवार को हुए निरीक्षण में मंच, बैठने की व्यवस्था और आवागमन सहित अन्य जरूरी इंतजामों की समीक्षा की गई। पार्टी पदाधिकारियों ने जनसभा के सफल आयोजन के लिए तैयारियों का जायजा लिया।

इस दौरान क्षेत्रीय महामंत्री डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, डॉ. बच्चा पाण्डेय नवीन, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष संजीव राय, युधिष्ठिर सिंह, रणजीत राय बड़े, कृष्ण गोपाल जायसवाल, क्षेत्रीय मंत्री बृजेश राम त्रिपाठी, हरिकेश गुप्ता, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी राहुल तिवारी और सह मीडिया प्रभारी चंदन आर्या सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages