<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 11, 2026

नवरात्रि मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विन्ध्याचल स्टेशन पर रुकेगी एलटीटी-बनारस एक्सप्रेस


गोरखपुर। विन्ध्याचल में आयोजित होने वाले नवरात्रि मेले में श्रद्धालु यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस को विन्ध्याचल स्टेशन पर दो मिनट का अस्थायी ठहराव देने का निर्णय लिया है। यह सुविधा 11 से 26 अक्टूबर 2026 तक उपलब्ध रहेगी।

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 12167 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-बनारस एक्सप्रेस निर्धारित अवधि में विन्ध्याचल स्टेशन पर रात 10:15 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 10:17 बजे रवाना होगी।

इसी तरह, गाड़ी संख्या 12168 बनारस-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस विन्ध्याचल स्टेशन पर दोपहर 12:10 बजे पहुंचेगी और 12:12 बजे प्रस्थान करेगी।

रेल प्रशासन के इस निर्णय से नवरात्रि मेले में मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। अस्थायी ठहराव से यात्रियों को विन्ध्याचल स्टेशन पर उतरने और चढ़ने का अवसर मिलेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages