<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

स्वच्छता पखवाड़ा : कचरा प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण पर जोर


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

गोरखपुर। भारतीय रेल पर 01 से 15 अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़े के तहत 13 अक्टूबर को पूर्वोत्तर रेलवे मुख्यालय गोरखपुर सहित तीनों मंडलों में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान कचरे के पृथक्कीकरण, सुरक्षित निस्तारण, पुनर्चक्रण और रेलवे परिसरों को स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने पर जोर दिया गया।

लखनऊ मंडल के गोरखपुर, गोंडा, लखनऊ, ऐशबाग, बस्ती, खलीलाबाद, सीतापुर और मैलानी सहित प्रमुख स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, कोचिंग डिपो तथा लोको शेड में सफाई मित्रों और रेलकर्मियों को कचरे को अलग-अलग श्रेणियों में एकत्र करने और उसका उचित निस्तारण करने की जानकारी दी गई। संविदा कर्मचारियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई। साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया।

वाराणसी मंडल में पैंट्री और कैटरिंग कर्मचारियों, वेंडरों तथा संविदा कर्मियों को कचरा पृथक्कीकरण के नियमों एवं जिम्मेदारियों से अवगत कराया गया। यात्रियों को पोस्टर, बैनर, स्वच्छता नारों और सार्वजनिक घोषणाओं के माध्यम से स्टेशन परिसर साफ रखने के लिए प्रेरित किया गया।

वहीं, इज्जतनगर मंडल के प्रमुख स्टेशनों और रेलवे परिसरों में कचरा प्रबंधन, अपशिष्ट प्रसंस्करण सुविधाओं की पहचान तथा बड़े स्तर पर कचरा उत्पन्न करने वाली इकाइयों के पंजीकरण की जानकारी दी गई। यात्रियों से स्वच्छता व्यवस्था पर सुझाव और फीडबैक भी लिया गया, ताकि सेवाओं में जरूरी सुधार किया जा सके।

रेलवे परिसरों में जनभागीदारी के जरिए कचरे को उसके स्रोत पर ही अलग करने, पुनर्चक्रण को बढ़ावा देने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Pages