<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

बड़ेबन चौराहे पर महिला आरक्षियों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, किया जागरूक



वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। मिशन शक्ति फेज-6 के तहत यातायात सुरक्षा और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए बस्ती के बड़ेबन चौराहे पर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान महिला आरक्षियों और एनसीसी की महिला कैडेट्स ने यातायात व्यवस्था की कमान संभालते हुए वाहन चालकों को नियमों के पालन के प्रति जागरूक किया।

अभियान के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकांत, क्षेत्राधिकारी सदर/यातायात कुलदीप सिंह यादव, आरटीओ सुरेश मौर्या, पीटीओ शिवकुमार मिश्र, कोतवाली प्रभारी बृजानंद सिंह और प्रभारी यातायात कुलदीप त्रिपाठी मौजूद रहे। महिला आरक्षियों और एनसीसी कैडेट्स ने चौराहे पर यातायात संकेतों के जरिए वाहनों का संचालन कराया और लोगों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

इस दौरान दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने, नशे की हालत में वाहन न चलाने, तेज रफ्तार से बचने और यातायात संकेतों का पालन करने की अपील की गई। जागरूकता के लिए पंपलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में एंटी रोमियो प्रभारी उपनिरीक्षक शाइस्ता खान, अमहट घाट चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुपम त्यागी सहित पुलिसकर्मी और एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। बस्ती पुलिस ने कहा कि जनपद में सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ऐसे अभियान आगे भी जारी रहेंगे।

No comments:

Post a Comment

Pages