<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

गंदगी मिलने पर समोसा भंडार बंद, केले पकाने वाली यूनिटों को नोटिस

वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

संत कबीरनगर। नवरात्रि और दशहरा पर्व के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ‘शुद्ध ही शुभ है’ अभियान के तहत मिलावटखोरी और खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया। इस दौरान खलीलाबाद के मड़या स्थित झिनकू समोसा भंडार में अत्यधिक गंदगी और अन्य कमियां मिलने पर प्रतिष्ठान को अग्रिम आदेश तक तत्काल बंद करा दिया गया। वहीं, नवीन मंडी के निकट संचालित तीन केला भंडार एवं पकाने वाली यूनिटों का निरीक्षण कर सुधार नोटिस जारी करने की कार्रवाई की जा रही है।

जिलाधिकारी के आदेश पर सहायक आयुक्त (खाद्य) सतीश कुमार के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा टीम ने जय अंबे केला सप्लायर, चंद्रिका प्रसाद केला भंडार और चौधरी फूड कंपनी की केला पकाने वाली यूनिटों का सघन निरीक्षण किया। जांच के दौरान पाई गई कमियों के आधार पर संबंधित प्रतिष्ठानों को सुधार नोटिस जारी किए जा रहे हैं।

इसके बाद टीम ने मड़या, खलीलाबाद स्थित झिनकू समोसा भंडार का औचक निरीक्षण किया। यहां समोसे का एक सर्विलांस नमूना लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की कार्रवाई की गई। प्रतिष्ठान में अत्यधिक गंदगी और अन्य कमियां पाए जाने पर उसे तत्काल बंद करा दिया गया।

विभाग के अनुसार, अभियान के दौरान कुल एक नमूना संग्रहित किया गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई के दौरान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी डीके राय तथा खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार और सच्चिदानंद गुप्ता सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages