<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

नाबालिग के अपहरण के आरोप में युवक गिरफ्तार

सहजनवां, गोरखपुर। महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने और वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत सहजनवां पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, थाना सहजनवां में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 517/2026, धारा 87/137(2) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त अंशु जायसवाल पुत्र अजय कुमार जायसवाल, निवासी ग्राम पिपरौली, थाना गीडा, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक उत्तरी के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी गीडा के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष सहजनवां के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विशाल कुमार सिंह, कांस्टेबल कमल शुक्ला और महिला कांस्टेबल वर्षा राय शामिल रहीं। पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

No comments:

Post a Comment

Pages