<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

लघु सिंचाई विभाग के अवर अभियंता के निलंबन की मांग, जांच की उठी आवाज

 बस्ती। भारत मुक्ति मोर्चा के पूर्वांचल जोन अध्यक्ष आर.के. आरतियन के नेतृत्व में सोमवार को संगठन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर लघु सिंचाई विभाग में तैनात अवर अभियंता परविंदर सिंह के खिलाफ जांच, स्थानांतरण और निलंबन की मांग की।


ज्ञापन में संगठन ने आरोप लगाया कि लघु सिंचाई विभाग में पिछले कई वर्षों से सरकारी कार्यों में अनियमितताएं की जा रही हैं। संगठन के अनुसार किसानों के नाम पर बिना बोरिंग कराए भुगतान किए जाने तथा कुछ किसानों के नाम पर कथित रूप से फर्जी भुगतान कराने की शिकायतें सामने आई हैं। कई किसानों को बोरिंग से संबंधित सामग्री उपलब्ध नहीं कराए जाने के बावजूद उनके नाम पर भुगतान किए जाने का भी आरोप लगाया गया।

ज्ञापन में अवर अभियंता परविंदर सिंह को लेकर भी आरोप लगाए गए हैं। संगठन का कहना है कि शासन स्तर से उनका स्थानांतरण किए जाने के बावजूद वह अटैचमेंट के माध्यम से जनपद में कार्य कर रहे हैं। संगठन ने उनके कार्यकाल में कराए गए कार्यों की जांच कराने और कथित अनियमितताओं की निष्पक्ष जांच के बाद दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की।

आर.के. आरतियन ने कहा कि यदि 48 घंटे के भीतर मांगों पर आवश्यक कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। उन्होंने अधिकारियों से मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच कराने की मांग की।

ज्ञापन देने वालों में राम सुमेर यादव, मंडल उपाध्यक्ष राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा, हृदय गौतम, मंडल अध्यक्ष बीएमपी, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी ठाकुर प्रेम नंदवंशी, कृपा शंकर वर्मा, छट्ठीदीन, शिवकुमार, मो. अजीम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages