<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Monday, October 5, 2026

वोट बचाओ, देश बचाओ मार्च में कांग्रेस ने उठाई लोकतंत्र की आवाज


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

बस्ती। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर लोकतंत्र बचाओ सप्ताह के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला। पार्टी कार्यालय से सैकड़ों कार्यकर्ता सरकार और चुनाव आयोग के विरोध में नारेबाजी करते हुए पैदल मार्च कर बीडीए परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंचे। यहां संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ और राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतों ने लोकतंत्र को कमजोर कर दिया है और संवैधानिक संस्थाएं सत्ता की गुलाम बनकर रह गई हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेन्द्र पाण्डेय ज्ञानू ने कहा कि जनजी से लेकर सभी विपक्षी दल संविधान बचाने के लिए सड़कों पर हैं, लेकिन सरकार घमंड और अहंकार में चूर है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेता देवेन्द्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। कार्यकर्ता इसके लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं। जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डा. आलोक रंजन और डा. वाहिद अली ने कहा कि कांग्रेस हर कीमत पर संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करेगी।

कार्यक्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग भी उठाई गई। मार्च में शौकत अली नन्हू, मो. रफीक खां, अनिल कुमार भारती, अलीम अख्तर, राहुल चौधरी, दीपेन्द्र सिंह, सर्वेश शुक्ला, नर्वदेश्वर शुक्ला, कर्नल एके सिंह, कौशल कुमार त्रिपाठी, मंजू पाण्डेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages