<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी की दिवंगत माता को प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दी श्रद्धांजलि


बस्ती। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बस्ती के पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी की दिवंगत माताजी को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और जनप्रतिनिधियों का उनके पैतृक गांव तेलियाजोत स्थित आवास पर पहुंचना जारी रहा। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पहुंचकर दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि दी।


इस अवसर पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र प्रभार मंत्री अजीत पाल, हरियाणा सरकार के मंत्री गौरव गौतम, असम के काजीरंगा से सांसद कामाख्या प्रसाद तासा, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी, उत्तर प्रदेश के चुनाव सह प्रभारी अनंत ओझा, उत्तर प्रदेश सहकारी बैंक के अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह सहित विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इसके अलावा विधान परिषद सदस्य मानवेन्द्र सिंह चौहान और अविनाश सिंह चौहान, विधायक अभिजीत सिंह सांगा एवं सुरेश तिवारी, न्यू गुवाहाटी के विधायक डिप्लू रंजन शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक कृष्ण दुबे, भाजपा के विभिन्न जिलों के पदाधिकारी और अन्य विशिष्ट लोगों ने भी दिवंगत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचे नेताओं और गणमान्य लोगों ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धा प्रकट करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और शुभचिंतक भी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages