<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

14 से शुरू होगा कबड्डी का महाकुंभ, प्रदेशभर के 1400 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम


गोरखपुर। राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर बुधवार से प्रदेश स्तरीय माध्यमिक विद्यालयी कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। 14 से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाली इस प्रतियोगिता में प्रदेशभर के करीब 1400 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा और दमखम दिखाएंगे। प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले होंगे।

प्रतियोगिता में प्रदेश के 18 मंडलों के साथ स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई और कस्तूरबा गांधी की टीम यूनिट भी प्रतिभाग करेंगी। पहले दो दिन 14 और 15 अक्टूबर को बालिका वर्ग के मुकाबले होंगे, जबकि 16 और 17 अक्टूबर को बालक वर्ग की टीमें मैदान पर उतरेंगी। प्रतियोगिता को लेकर आयोजकों ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

प्रतियोगिता के संयोजक संयुक्त शिक्षा निदेशक सतीश सिंह ने बताया कि खिलाड़ियों की सुविधा के लिए आवास समेत अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी अलग-अलग प्रभारियों को सौंपी गई है। बालिका खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था शहर के विभिन्न विद्यालयों में की गई है। वहीं बालक खिलाड़ियों के लिए भी कई विद्यालयों में आवास की व्यवस्था की गई है।

जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर मंडल में यह चौथी और जनपद में तीसरी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता है। आयोजन के प्रधानाचार्य डॉ. विश्व विकास सिंह ने कहा कि इस आयोजन से माध्यमिक विद्यालयों में खेल गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। साथ ही स्थानीय खिलाड़ियों को प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और उनसे सीखने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता को सफल बनाने में डॉ. अरुणेंद्र राय, संतोष सिंह, अभय प्रताप सिंह, आलोक श्रीवास्तव, अमीरुद्दीन अंसारी, शक्ति प्रकाश पांडेय, सतीश शुक्ला, सुशील शाही, कुंवर गौरव सिंह, विवेकानंद मिश्र और जयप्रकाश यादव सहित अन्य लोग जुटे हुए हैं।

No comments:

Post a Comment

Pages