गोरखपुर। पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले ग्राम प्रहरियों के सम्मान में मंगलवार को रिजर्व पुलिस लाइन्स, गोरखपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से प्रदेश के 68 हजार ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किए जाने के क्रम में आयोजित इस कार्यक्रम में जनपद के सभी थानों के ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया।
समारोह में ग्रामीण विधायक, खजनी विधायक, अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, मंडलायुक्त गोरखपुर, पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर परिक्षेत्र, जिलाधिकारी गोरखपुर और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर ने ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया। इस दौरान उनके पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में योगदान को लेकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक अपराध, सहायक पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी कैंट/लाइन, प्रतिसार निरीक्षक सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment