<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

गोरखपुर में 94.620 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब के साथ चार तस्कर गिरफ्तार


गोरखपुर। रेलवे में अवैध शराब की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत जीआरपी थाना बलिया, आरपीएफ सड़सा और सीआईबी वाराणसी की संयुक्त पुलिस टीम ने चार कथित शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। टीम ने आरोपियों के कब्जे से 94.620 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत 1,05,490 रुपये बताई गई है।

रेलवे पुलिस के अनुसार, पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी. और रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 15 अक्टूबर की रात रेलवे पुलिस उपाधीक्षक बलिया सर्व रत्न गौतम के निकट पर्यवेक्षण में संयुक्त टीम ने चेकिंग के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मुकेश कुमार (26), मन्दू कुमार (21), विक्की कुमार (20) और अजय कुमार (25) के रूप में हुई है। सभी आरोपी बिहार के छपरा जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों के निवासी बताए गए हैं।

पुलिस ने आरोपियों के पास से विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब बरामद की। इसमें 750 मिलीलीटर की बोतलों के साथ 180 मिलीलीटर की बोतलें भी शामिल हैं। बरामद शराब में ब्लैक डॉग, ब्लेंडर प्राइड, सिग्नेचर, रॉयल स्टैग, आफ्टर डार्क और अन्य ब्रांड की शराब बताई गई है। शराब को बैग और अन्य सामान में रखकर ले जाया जा रहा था।

- पूछताछ में बिहार ले जाकर बेचने की बात आई सामने

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे उत्तर प्रदेश से ट्रेन के माध्यम से शराब ले जाकर बिहार में ऊंचे दाम पर बेचते थे। इससे होने वाली कमाई से अपना खर्च चलाते थे। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध थाना जीआरपी बलिया में मु0अ0सं0 74/26 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 60(1) में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई में जीआरपी बलिया, आरपीएफ सड़सा और सीआईबी वाराणसी के जवान शामिल रहे। रेलवे पुलिस का कहना है कि अवैध शराब की तस्करी पर रोक लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

No comments:

Post a Comment

Pages