<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Friday, October 16, 2026

ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत, भारी वाहनों की आवाजाही पर उठे सवाल

महादेवा, बस्ती। महादेवा चौराहे पर गुरुवार रात तेज रफ्तार ट्रेलर की टक्कर से ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में मातम छा गया। वहीं, महादेवा-लालगंज मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी है। लोगों ने मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन को नियंत्रित करने की मांग की है।


लालगंज थाना क्षेत्र के नेवारी गांव निवासी नीरज (30) पुत्र रामजनम ई-रिक्शा चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। गुरुवार रात करीब आठ बजे वह महादेवा चौराहे के पास लालगंज मार्ग पर खड़े अपने ई-रिक्शा में बैठा था। इसी दौरान मुंडेरवा की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। टक्कर से ई-रिक्शा पलट गया और नीरज के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना पर पहुंचे लालगंज थाना प्रभारी दिनेश चंद्र चौधरी ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की। नीरज तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसके परिवार में पत्नी और एक बेटी है। उसकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

- भारी वाहनों पर नियंत्रण की मांग

हादसे के बाद स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने भारी वाहनों की आवाजाही पर सवाल उठाए। उनका आरोप है कि टोल टैक्स बचाने के लिए ट्रेलर समेत अन्य भारी वाहन महादेवा-लालगंज मार्ग से गुजरते हैं, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ रहा है। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले भी इसी मार्ग पर ट्रेलर की टक्कर से महादेवा निवासी एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।

लगातार हो रहे हादसों से चिंतित लोगों ने संबंधित अधिकारियों से भारी वाहनों की आवाजाही की जांच कराने, यातायात नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने और दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Pages