<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Saturday, October 10, 2026

नवरात्रि-दशहरा पर डीजे की मनमानी नहीं चलेगी, नियम तोड़े तो होगी कार्रवाई


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

महादेवा, बस्ती। आगामी नवरात्रि और दशहरा पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए शनिवार को थाना लालगंज परिसर में डीजे संचालकों के साथ गोष्ठी आयोजित की गई। प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पुलिस ने डीजे संचालकों को शासन एवं उच्चाधिकारियों के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की हिदायत दी।

पुलिस ने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे निर्धारित ध्वनि सीमा और समय सीमा के भीतर ही बजाए जाएं। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाले और आपत्तिजनक गाने बजाने पर भी रोक रहेगी। सभी संचालकों से त्योहारों के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और प्रशासन के निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चंद चौधरी ने कहा कि त्योहारों में शांति और सौहार्द बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी व्यक्ति द्वारा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने का प्रयास किया गया तो उसके विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने डीजे संचालकों से पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने और पर्वों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने की अपील की।

गोष्ठी में पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमवीर सिंह के आदेश, अपर पुलिस अधीक्षक श्यामकान्त के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रुधौली अनिल कुमार सिंह के निर्देशन में की गई।

No comments:

Post a Comment

Pages