<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

त्योहारों को लेकर थानों पर हुई पीस कमेटी की बैठक, सौहार्द बनाए रखने की अपील


गोरखपुर। आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सकुशल संपन्न कराने के लिए मंगलवार को जनपद के विभिन्न थानों पर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर के निर्देशन में थाना प्रभारियों ने संभ्रांत नागरिकों, आयोजकों, डीजे संचालकों और मूर्तिकारों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बैठक में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। थाना प्रभारियों ने सभी से आपसी भाईचारा एवं सौहार्द बनाए रखते हुए त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने की अपील की।
पुलिस अधिकारियों ने शासन द्वारा जारी गाइडलाइन और निर्धारित नियमों की जानकारी देते हुए उनका कड़ाई से पालन करने को कहा। साथ ही किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न देने तथा संदिग्ध या भ्रामक सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की गई। अधिकारियों ने त्योहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस-प्रशासन का सहयोग करने का भी आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages