<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

महात्मा टिकैत की जयंती पर किसानों ने लिया संघर्ष का संकल्प

बस्ती। मंगलवार को साऊंघाट विकासखंड के ग्रामसभा बनकसही में किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 91वीं जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन ब्लॉक अध्यक्ष राकेश कुमार चौधरी एवं राम सजीवन चौधरी के संयोजन में हुआ। इसमें बड़ी संख्या में किसान, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने बाबा टिकैत के विचारों को आगे बढ़ाने और किसान हितों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्वांचल अध्यक्ष अनूप कुमार चौधरी ने कहा कि महात्मा टिकैत आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके विचार आज भी किसानों का मार्गदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने किसानों से बाबा टिकैत के विचारों पर चलने तथा अपने हक और अधिकार के लिए निरंतर संघर्ष करने का आह्वान किया।
अध्यक्षता कर रहे जिला अध्यक्ष विनोद चौधरी ने कहा कि किसानों को अपने अधिकारों के लिए एकजुट होकर संघर्ष करना होगा। उन्होंने बताया कि बाबा टिकैत की जयंती के अवसर पर बनकसही के अलावा बस्ती जिले की चारों तहसील क्षेत्रों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए।
वक्ताओं ने कहा कि चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत किसानों के बड़े नेता थे। उनका उद्देश्य किसानों को जागरूक कर उनकी आवाज को हुक्मरानों तक पहुंचाना था। किसानों को उनका वाजिब हक दिलाने के लिए उन्होंने समय-समय पर बड़े राजनेताओं से भी संघर्ष किया। किसान हित में उनका योगदान सदैव याद किया जाएगा।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष जयराम चौधरी, पूर्वांचल उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, मंडल महासचिव ब्रह्मादीन चौधरी, राजेंद्र चौधरी, ब्रह्मदेव चौधरी, त्रिवेणी, वंश गोपाल, राम किशोर, दिलीप, महावीर चौधरी, आज्ञाराम सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे। अंत में आयोजकों ने सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Pages