<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

सेवा संकल्प शिविर में ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी


बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड हर्रैया के ब्लॉक सभागार में आयोजित पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर के चौथे दिन मंगलवार को भाजपा जिला उपाध्यक्ष अखंड प्रताप सिंह ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से योजनाओं की जानकारी ली।
शिविर में 18 विभागों की ओर से स्टॉल लगाए गए। विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, उनकी पात्रता तथा आवेदन प्रक्रिया की जानकारी दी। मुख्य अतिथि अखंड प्रताप सिंह ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक पहुंचाना है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध होने से ग्रामीणों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा, किसान, महिला, युवा, रोजगार और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। सरकार की योजनाओं को समाज के अंतिम पायदान तक पहुंचाने में ऐसे शिविर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी संतोष कुमार शुक्ल ने किया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि योगेंद्र सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवचरन जायसवाल, रवि पाण्डेय, आलोक सिंह, एआरपी रवीश कुमार मिश्र, राजीव शुक्ल, देवेंद्र ओझा, ममता त्रिपाठी, मस्तराम यादव, रिजवान अहमद, जावेद, विवेकानंद शुक्ल, डॉ. योगेश शुक्ल, आशीष शुक्ल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages