<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 6, 2026

एमजी इंटर कॉलेज ने लहराया परचम, अंडर-14 व अंडर-19 में जीता कबड्डी का खिताब

गोरखपुर। 70वीं माध्यमिक विद्यालयी तहसील स्तरीय बालक वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में एमजी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो आयु वर्गों में चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जनता इंटर कॉलेज चरगांवा के तत्वावधान में हुआ।

अंडर-14 वर्ग के फाइनल में एमजी इंटर कॉलेज और एमपी इंटर कॉलेज के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। एमजी के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए एमपी इंटर कॉलेज को 19-16 से हराकर ट्रॉफी अपने नाम कर ली।
अंडर-17 वर्ग के फाइनल में दोनों विद्यालयों की टीमें फिर आमने-सामने हुईं। इस मुकाबले में एमपी इंटर कॉलेज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एमजी इंटर कॉलेज को 27-16 से पराजित कर खिताब जीत लिया।
अंडर-19 वर्ग में भी एमजी और एमपी इंटर कॉलेज के खिलाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। मध्यांतर तक दोनों टीमें बराबरी की टक्कर देती रहीं। इसके बाद एमजी के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए एमपी इंटर कॉलेज को 16-11 से शिकस्त देकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया।
प्रतियोगिता के क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबलों में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, नीना थापा इंटर कॉलेज, मैना देवी इंटर कॉलेज और दयानंद इंटर कॉलेज खोराबार की टीमों ने भी दमखम दिखाया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ महात्मा राव इंटर कॉलेज एकला के प्रधानाचार्य योगेश चंद दुबे और प्रधानाचार्य सुनील तिवारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य दीनदयाल गुरु ने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन शारीरिक शिक्षक विवेकानंद मिश्र ने किया। निर्णायक की भूमिका कुंतू यादव, विनोद यादव एवं उनकी टीम ने निभाई। इस दौरान डीबी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य लल्लन चौहान समेत कृतपाल, हरिश्चंद्र यादव, अच्छेलाल, रामहरि यादव, शक्ति प्रकाश पांडेय, जयप्रकाश यादव और अनुराग यादव आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages