गोरखपुर। सोमवार को स्कूलों की छुट्टी के समय तेज बारिश के बीच अचानक वाहनों का दबाव बढ़ने से शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर यातायात प्रभावित हो गया। स्थिति को देखते हुए पुलिस अधीक्षक नगर एवं पुलिस अधीक्षक यातायात स्वयं सड़क पर उतरे और पैडलेगंज चौराहा, विश्वविद्यालय समेत अन्य प्रमुख चौराहों का जायजा लिया।
अधिकारियों ने मौके पर मौजूद यातायात पुलिसकर्मियों को सक्रिय करते हुए यातायात का सुचारु संचालन कराया। इस दौरान वाहनों की आवाजाही को व्यवस्थित कर बढ़े दबाव को नियंत्रित किया गया। अधिकारियों ने चौराहों और तिराहों पर तैनात पुलिसकर्मियों को बारिश के दौरान विशेष सतर्कता बरतने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
पुलिस अधिकारियों की सक्रियता से प्रमुख मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सामान्य बनाए रखने में मदद मिली।

No comments:
Post a Comment