<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है - प्रो. संजय द्विवेदी


वॉयस ऑफ बस्ती संवाददाता

भोपाल। भारतीय जन संचार संस्थान (आईआईएमसी) के पूर्व महानिदेशक प्रो. संजय द्विवेदी ने कहा कि हिंदी विश्व भाषा बन चुकी है। अनेक देशों में हिंदी को देखा, सुना और पढ़ा जा रहा है। डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया, सिनेमा और नई तकनीक ने हिंदी के वैश्विक विस्तार को गति दी है।

वे केनरा बैंक, भोपाल के अंचल कार्यालय में आयोजित हिंदी दिवस समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता बैंक के अंचल प्रमुख सत्य प्रकाश सिंह ने की। इस अवसर पर केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के हिंदी दिवस संदेश का वाचन किया गया। संचालन राजभाषा अधिकारी खुशबू गुप्ता ने किया, जबकि स्वागत भाषण उप महाप्रबंधक किरीट नागर ने दिया। विभिन्न हिंदी प्रतियोगिताओं के विजेताओं को इस अवसर पर पुरस्कृत किया गया।

प्रो. द्विवेदी ने कहा कि भाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कृति, स्मृति और पहचान की संवाहक भी है। हिंदी ने भारत की विविधताओं को जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हिंदी को केवल सरकारी कामकाज तक सीमित न रखकर ज्ञान, विज्ञान, तकनीक, व्यापार और रोजगार की भाषा बनाना होगा। नई पीढ़ी को हिंदी, आधुनिक तकनीक और वैश्विक ज्ञान से जोड़ना समय की आवश्यकता है। हिंदी का विकास अन्य भारतीय भाषाओं के विरोध में नहीं, बल्कि उनके साथ मिलकर होना चाहिए।

- राजभाषा हिंदी का हो प्रभावी प्रयोग : सिंह

सत्य प्रकाश सिंह ने कहा कि राजभाषा हिंदी का प्रभावी प्रयोग बैंकिंग सेवाओं को सहज, सरल और जनसुलभ बनाने में महत्वपूर्ण है। ग्राहकों से उनकी भाषा में संवाद करने से बैंक और ग्राहकों के बीच आत्मीयता बढ़ती है। उन्होंने कर्मचारियों से हिंदी को दैनिक कार्य-व्यवहार की सहज भाषा के रूप में अपनाने का आह्वान किया।

No comments:

Post a Comment

Pages