<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Sunday, October 4, 2026

हर्रैया में सेवा संकल्प शिविर का दूसरा दिन, एक छत के नीचे ग्रामीणों को मिल रहीं सरकारी सेवाएं


बस्ती। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड हर्रैया के ब्लॉक सभागार में आयोजित पांच दिवसीय बहुउद्देशीय सेवा शिविर के दूसरे दिन रविवार को ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं और विभागीय सेवाओं की जानकारी दी गई। शिविर का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा नेता गिरिजा शंकर दुबे और भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने किया। दोनों अतिथियों ने विभिन्न विभागों की ओर से लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण कर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी ली।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गिरिजा शंकर दुबे ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य पात्र लोगों तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। ग्रामीणों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें, इसके लिए शिविर में एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से पात्र लाभार्थियों के आवेदन तथा समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने को कहा।
भाजपा मंडल उपाध्यक्ष वेद प्रकाश त्रिपाठी ने कहा कि इस तरह के शिविर ग्रामीणों के लिए काफी उपयोगी साबित हो रहे हैं। ग्रामीणों को एक ही स्थान पर योजनाओं की जानकारी मिलने के साथ पात्रता के अनुसार उन्हें संबंधित सेवाओं से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों से अधिक से अधिक पात्र ग्रामीणों तक शिविर का लाभ पहुंचाने की अपील की।
शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉलों पर ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ आवेदन और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया जारी रही। अधिकारियों ने अतिथियों को विभागवार उपलब्ध सेवाओं तथा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी।
बीडीओ विनय कुमार द्विवेदी ने बताया कि पांच दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों की सेवाएं उपलब्ध हैं। ग्रामीण अपनी समस्याओं, पात्रता और सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी के लिए संबंधित स्टॉल पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि विभागीय अधिकारियों को पात्र लोगों के आवेदन एवं समस्याओं के निस्तारण में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
कार्यक्रम का संचालन एआरपी संतोष कुमार शुक्ल ने किया। इस दौरान एआरपी मनोज मिश्र, रवीश कुमार मिश्र, मनोज कुमार द्विवेदी, देवेंद्र ओझा, पीयूष यादव, रिजवान अहमद, जावेद, विवेकानंद शुक्ल, डॉ. योगेश शुक्ल, आशीष शुक्ल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Pages