<!--Can't find substitution for tag [blog.voiceofbasti.page]--> - Voice of basti

Voice of basti

सच्ची और अच्छी खबरें

Breaking

वॉयस ऑफ बस्ती में आपका स्वागत है विज्ञापन देने के लिए सम्पर्क करें 9598462331

Tuesday, October 13, 2026

मोहद्दीपुर और शास्त्री चौक पर ऑटो-ई-रिक्शा चालकों का सत्यापन, वाहनों पर अंकित हो रहे यूनिक नंबर


गोरखपुर। अपराध नियंत्रण और यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मंगलवार को थाना कैंट पुलिस ने मोहद्दीपुर और शास्त्री चौक पर ऑटो व ई-रिक्शा चालकों के सत्यापन, वाहनों की चेकिंग और यूनिक नंबर अंकित करने का अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक नगर और पुलिस अधीक्षक यातायात के मार्गदर्शन में चलाए गए इस अभियान का उद्देश्य यात्री सुरक्षा को मजबूत करने के साथ आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाना है।

अभियान के दौरान ऑटो और ई-रिक्शा पर यूनिक कोड नंबर अंकित किए जा रहे हैं। इससे यात्रियों का सामान वाहन में छूट जाने पर संबंधित वाहन की पहचान करने और सामान वापस दिलाने में मदद मिलेगी। साथ ही, चालकों का नाम, पता, मोबाइल नंबर और आधार कार्ड से संबंधित विवरण रजिस्टर में दर्ज कर उनका सत्यापन किया जा रहा है।

वहीं, ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत निगरानी व्यवस्था को भी मजबूत किया गया है। इसके अंतर्गत तीन नए सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए, जबकि पहले से स्थापित दो कैमरों को भी ऑनलाइन किया गया। इस तरह क्षेत्र में कुल पांच कैमरों के माध्यम से निगरानी की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

पुलिस की इस पहल से ऑटो और ई-रिक्शा से यात्रा करने वाले लोगों की सुरक्षा बढ़ाने, वाहनों की पहचान आसान बनाने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने में मदद मिलने की उम्मीद है।

No comments:

Post a Comment

Pages